कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में 29 फरवरी 2024 तक राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों, नक्शे में तरमीम, पीएम किसान योजना का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र, आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।अधीक्षक भू-अभिलेख छतरपुर ने बताया कि राजस्व महाअभियान को सफल बनाने 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे से ई-दक्ष केन्द्र जिला पंचायत छतरपुर में प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। तहसीलदारों को एजीईएम ई-गवर्नेस एवं संबंधित तहसीलों के दो पटवारियों को 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे ई-दक्ष केन्द्र जिला पंचायत छतरपुर में उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।









