Home डेली न्यूज़ गरीब की कृषि भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा

गरीब की कृषि भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा

38
0
Jeevan Ayurveda

पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत
छतरपुर। जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोयरा के एक किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि गांव के ही कुछ दबंग उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वह इस आशय की शिकायतें सभी अधिकारियों से कर चुका है लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही। पीड़ित किसान रोमेश कुमार अहिरवार ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व उसके पिता को शासन द्वारा जिस कृषि भूमि का पट्टा दिया गया था उसी जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रोमेश के मुताबिक जिस भूमि का पट्टा उसके पास है वह विभागीय लापरवाही के चलते कंप्यूटर पर दर्ज नहीं है जिस कारण से दबंग जमीन पर अपना आधिपत्य जमा रहे हैं। रोमेश ने बताया कि वह पूर्व में जमीन को कंप्यूटर पर चढ़वाने और कब्जा करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सभी अधिकारियों को आवेदन दे चुका है लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। कलेक्टर को आवेदन देकर पीड़ित किसान ने न्याय की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here