
छतरपुर। शहर के समीपी ग्राम हमा में प्रसिद्ध काली देवी मंदिर में गत रोज हटवारा निवासी चौधरी परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर के तमाम जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और समाजसेवियों के अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजक चौधरी परिवार की ओर से बताया गया कि परिवार की मां काली मंदिर में विशेष आस्था है। परिवार वर्ष भर यहां पूजा-अर्चना करने आता है और इसके साथ ही वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन करता है। उसी क्रम में यह आयोजन रखा गया। सुबह 10 बजे से शुरु हुआ भंडारा शाम 6 बजे तक चला।








