Home डेली न्यूज़ आदिवासी परिवार का बेटा बना सहायक यंत्री

आदिवासी परिवार का बेटा बना सहायक यंत्री

32
0
Jeevan Ayurveda

पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में हुआ चयन

छतरपुर। राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ा निवासी अमर सिंह आदिवासी का पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में सहायक यंत्री के पद पर चयन हुआ है। अमर सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उसका परिवार बल्कि पूरा गांव गौरवान्वित है और उसके घर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि अमर सिंह के पिता रामाधीन आदिवासी पेशे से मजदूर हैं और उन्होंने दिन-रात मेहनत कर अपने बेटे को पढ़ाया। वहीं अमर सिंह ने अपने पिता की मेहनत को जाया नहीं होने दिया, लगन से पढ़ाई करते हुए अमर सिंह ने पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में सहायक यंत्री पद के लिए परीक्षा दी थी जिसमें वह अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अमर सिंह की पहली पोस्टिंग दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here