Home डेली न्यूज़ चंदला बस स्टैंड बदहाली का शिकार: न पीने को ठंडा पानी, न...

चंदला बस स्टैंड बदहाली का शिकार: न पीने को ठंडा पानी, न सिर पर छाया, यात्री बेहाल!

5
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। चंदला का अंतरराज्यीय बस स्टैंड इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति का शिकार है। सुविधाओं के अभाव में यहां से गुजरने वाले यात्री भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड पर लगाया गया ठंडा पानी का क्रूजर अब पूरी तरह खराब हो चुका है और इसमें गर्म पानी ही निकल रहा है। इससे यात्रियों की प्यास बुझने की बजाय और बढ़ जाती है।बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय की भी भारी कमी है। तपती दोपहर की धूप में यात्रियों के सिर पर छाया करने के लिए कोई छत या शेड नहीं है। मजबूरी में यात्री इधर-उधर भागते हैं या आसपास की दुकानों के बाहर खड़े होकर छाया ढूंढते हैं, जहां उन्हें अक्सर दुत्कार का सामना करना पड़ता है।गर्मी के इस मौसम में बस स्टैंड पर न तो पीने का ठंडा पानी उपलब्ध है और न ही प्रतीक्षा करने के लिए उचित छाया। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड की यह दयनीय स्थिति कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन नगरपालिका की ओर से कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।यात्री अब नगर परिषद से मांग कर रहे हैं कि बस स्टैंड पर तुरंत ठंडे पानी की व्यवस्था बहाल की जाए और प्रतीक्षालय के लिए छायादार शेड या वेटिंग रूम का निर्माण किया जाए, ताकि गर्मी में सफर करने वाले लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here