Home डेली न्यूज़ खेत में पानी देने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट में पिता-पुत्र...

खेत में पानी देने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट में पिता-पुत्र सहित मां घायल

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में खेत पर पानी लगाने के दौरान हुई विवाद को लेकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में पिता-पुत्र और मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों की पहचान बृजेश कुशवाहा (28 वर्ष), उनके पिता रामदीन कुशवाहा (51 वर्ष) और मां श्याम बाई कुशवाहा (48 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों निवासी ग्राम महाराजगंज, थाना बड़ामलहरा हैं।घायल बृजेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे वह अपने खेत में उड़द की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही परमलाल, छुट्टन, धनप्रसाद और रामदयाल उसके खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूछने लगे कि तुमने हमारा पाइप क्यों निकाला है। बृजेश ने जवाब दिया कि उसने उनका पाइप नहीं निकाला है। इतना कहते ही चारों आरोपियों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया।मारपीट इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र और मां तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों अपने निजी वाहन से बड़ामलहरा थाने पहुंचे और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार बड़ामलहरा अस्पताल में करवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वर्तमान में तीनों घायल छतरपुर जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here