Home डेली न्यूज़ रिक्शा चालक से वसूली का विरोध पड़ा भारी, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

रिक्शा चालक से वसूली का विरोध पड़ा भारी, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के कोरणन गांव में ई-रिक्शा चलाने वाले एक युवक से वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय पुरुषोत्तम विश्वकर्मा नामक युवक ने बताया कि रास्ते में कुछ दबंग उससे पैसे मांग रहे थे। जब उसने विरोध किया तो उसने इसकी शिकायत बमीठा थाने में कर दी।शिकायत से नाराज होकर आरोपियों ने बाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में पुरुषोत्तम के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे टांके लगाने पड़े। घायल युवक को उसके परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here