Home डेली न्यूज़ छतरपुर में मारपीट का गंभीर मामला: नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

छतरपुर में मारपीट का गंभीर मामला: नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पीडि़त पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है, जब प्रार्थी का भाई पूरन अहिरवार खेत पर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि अनु महाराज, राजू महाराज, हरी महाराज, रानू उर्फ बाबा सेन सहित 4-5 अन्य अज्ञात लोग लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी, फरसा और डंडे लेकर पहुंचे और पूरन अहिरवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे।पीडि़त के अनुसार, हमले में पूरन अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 0192/2026 दर्ज किया गया है। हालांकि, प्रार्थी का आरोप है कि पुलिस ने केवल दो आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए हैं, जबकि अन्य नामजद आरोपियों—हरी महाराज और राजू महाराज—के नाम हटा दिए गए हैं और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।पीडि़त पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं, गंभीर चोटों के बावजूद एफआईआर में उचित धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं।प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here