Home डेली न्यूज़ सरकारी विश्रामगृह में घोटाला: कर्मचारी कर रहे निजी कामों में दुरुपयोग

सरकारी विश्रामगृह में घोटाला: कर्मचारी कर रहे निजी कामों में दुरुपयोग

16
0
Jeevan Ayurveda

। तहसील गढ़ी मलहरा के सरकारी विश्रामगृह में एक गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। विश्रामगृह का स्थल सहायक नवल किशोर शर्मा आरोपों में है कि वह सरकारी विश्रामगृह का निजी कार्यों में दुरुपयोग कर रहा है। मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के विश्रामगृह का ताला खोला गया था और वहां महिलाओं का एक समूह खाना-पीना कर रहा था।विश्रामगृह की टेबल और कुर्सियां भी उस समय हाल से गायब थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्रामगृह के गेट पर सूचना बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें साफ लिखा है कि बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने या ताला खोलने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कर्मचारी ने मनमाने ढंग से ताला खोलकर सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग किया।जब इस मामले की जानकारी गढ़ी मलहरा रेंज की नायब तहसीलदार श्रीमती इंदू सिंह गौड़ को फोन पर दी गई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शुभम मिश्रा से पूरी जानकारी लेने के लिए कहा है और नियम अनुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।हालांकि नायब तहसीलदार द्वारा फोन पर बातचीत हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शुभम मिश्रा की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की जांच शुरू नहीं की गई है और न ही कोई नोटिस जारी किया गया है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। लोग पूछ रहे हैं कि सरकारी विश्रामगृह का कर्मचारी बिना अनुमति के कैसे ताला खोल सकता है और अपना निजी कार्यक्रम वहां चला सकता है।स्थल सहायक नवल किशोर शर्मा पर आरोप है कि वह लगातार विश्रामगृह को अपने निजी कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here