छतरपुर। छतरपुर-ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गोरगांय के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मां सोना शिवहरे पत्नी बालादीन शिवहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे राजू शिवहरे और बहू पुनीता शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से नौगांव की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पूरी तरह बिखर गए। सोना शिवहरे की मौके पर ही दम तोड़ गईं, जबकि राजू और पुनीता को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। परिवार के परिजनों में इस हादसे से कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की जा रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।










