Home डेली न्यूज़ चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब

चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के चौक बाजार स्थित श्री राम दरबार सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य राम दरबार की स्थापना की गई है। प्रतिदिन रात 8 बजे आयोजित होने वाली आरती में हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम की आराधना कर रहे हैं। रामनवमी तक यह दरबार श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहेगा, जहां लगातार धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।समिति के सदस्य चौबे चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस बार भी राम दरबार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा, जिसमें समिति के सदस्य सहित आम नागरिक भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here