Home डेली न्यूज़ छतरपुर में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

छतरपुर में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

19
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के शारदा नगर कॉलोनी, वार्ड नं. 1 (डिजीटल कॉलेज के पीछे) में बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मास्टर माइंड इंग्लिश स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव मोनू एवं पेप्टेक टाइम के चैनल हेड अंकुर यादव भी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।स्कूल के संचालक भजन यादव ने बताया कि यह विद्यालय प्ले ग्रुप से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जा रहा है, जहाँ पूर्णत: इंग्लिश मीडियम माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय का मुख्य लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देना है, जिसके लिए सुरक्षित परिसर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उद्घाटन के दौरान विधायक श्रीमती ललिता यादव ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के शैक्षणिक संस्थानों के खुलने से बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नीतू यादव ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here