Home डेली न्यूज़ खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल...

खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दलोन निवासी नीतू रजक को शुक्रवार को खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया। महिला पाइपलाइन रखने का काम कर रही थीं, तभी अचानक उनके पैर में सांप ने काट लिया। दर्द और घबराहट होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत नीतू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। सांप के विषैले होने या न होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक उपचार के साथ महिला को आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। परिजन उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here