Home डेली न्यूज़ नौगांव पॉलीटेक्निक हॉस्टल में करंट लगने से छात्र की दर्दनाक मौत

नौगांव पॉलीटेक्निक हॉस्टल में करंट लगने से छात्र की दर्दनाक मौत

40
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नौगांव स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र की करंट लगने से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मृतक छात्र की पहचान राज तिवारी के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के रीवा शहर से पढ़ाई के लिए नौगांव आया था।जानकारी के अनुसार यह हादसा हॉस्टल परिसर में हुआ, जहां अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से छात्र बुरी तरह झुलस गया। साथी छात्रों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में गुस्सा व दहशत का माहौल है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे जल्द ही मौके पर पहुंचने वाले हैं।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में हॉस्टल की विद्युत व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में बिजली की पुरानी वायरिंग और रखरखाव की कमी लंबे समय से समस्या बनी हुई है। प्रशासन से छात्रों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here