Home डेली न्यूज़ नौगांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से मारपीट, कई घायल

नौगांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से मारपीट, कई घायल

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना अंतर्गत ग्राम सिगरन कला में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि हरिश्चंद्र कुशवाहा और देवेंद्र कुशवाहा ने परमलाल कुशवाहा पिता पूतन कुशवाहा, उम्र 42 वर्ष को उनके घर के सामने लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया।घटना के बाद परमलाल कुशवाहा की बहू मालती कुशवाहा ने बताया कि यह विवाद पुराना है। उन्होंने कहा कि लगभग 6 महीने पहले भी हमारे ससुर के साथ इसी तरह की मारपीट हुई थी, जिसमें पड़ोस के ही हरिश्चंद्र कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा और अभिषेक कुशवाहा ने लाठियां चलाई थीं। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें पप्पू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अंशुल कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, चंदू कुशवाहा और उमेश कुशवाहा शामिल हैं। घायलों को पैरों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नौगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here