Home डेली न्यूज़ पीडि़त ने एसपी से की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

पीडि़त ने एसपी से की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना भगवां क्षेत्र के ग्राम बरेठी निवासी चिनुआ अहिरवार और उनके परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक लिखित आवेदन सौंपा। पीडि़तों ने आरोप लगाया कि 23 जनवरी 2026 को राजबहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, युवी राजा, राजुल राजा, गिन्नी राजा, भोले राजा, राणा सिंह और बब्बू राजा ने उनके साथ मारपीट की और घर में आग लगा दी थी।इस घटना के संबंध में थाना भगवां में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पीडि़तों का कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आरोपियों द्वारा लगातार राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है और खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।पीडि़तों ने आशंका जताई कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का गंभीर खतरा है। इसी कारण वे अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने मांग की है कि थाना भगवां पुलिस को तत्काल निर्देश दिए जाएं ताकि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here