Home डेली न्यूज़ चौबे तिराहे पर डिवाइडर बना हादसों का कारण

चौबे तिराहे पर डिवाइडर बना हादसों का कारण

44
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। चौबे तिराहे पर रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। ट्रैफिक सिग्नल के पास बने डिवाइडर पर एक कार जा चढ़ी। कार क्रमांक एमपी 36 सी 2294 को स्थानीय राजगीरों और लोगों की मदद से नीचे उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, खरगापुर निवासी अवधेश अपने परिवार के साथ छतरपुर से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान चौबेतिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के कारण और सामने से अचानक तेज रोशनी आंखों में पडऩे से चालक चकरा गया। अंधेरे में डिवाइडर नजर नहीं आया और कार सीधे उस पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि चौबेतिराहे पर बना डिवाइडर गलत तरीके से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई बेहद कम है और यह स्पष्ट रूप से नजर नहीं आता, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here