Home डेली न्यूज़ जिला पंचायत सीईओ ने गठेवरा सचिव को किया निलंबित

जिला पंचायत सीईओ ने गठेवरा सचिव को किया निलंबित

49
0
Jeevan Ayurveda

जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत सचिव गठेवरा के सचिव प्रेमचन्द्र असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास फार्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1-1 हजार रूपए की राशि वसूली की गई है। जिसके विरुद्ध कार्यवाही हुई है। जनपद सचिव छतरपुर के द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन भेजा गया कि ग्राम पंचायत गठेवरा के सचिव प्रेमचन्द्र असाटी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास फार्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1-1 हजार रूपए वसूली की गई है। इसी आधार पर प्रेमचन्द्र असाटी सचिव ग्राम पंचायत गठेवरा को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर में संबद्ध किया गया है।मौराहा जीआरएस पर लगे वसूली के आरोपों की होगी जांचजिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक मौराहा मनोज अहिरवार द्वारा पीएम आवास योजना अंतर्गत फॉर्म सत्यापन के एवज में हितग्राहियों से पैसे वसूलने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। 2 जनवरी 2026 को समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार में मनोज अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक द्वारा आवास फॉर्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1000-1000 की वसूली के सबंध में आरोपित आरोपों की जाच हेतु जांच दल गठित किया गया है। उपरोक्तानुसार जांच दल आरोपों की जांच कर प्रतिवेदन 2 माह में प्रस्तुत करेगा, जांच अवधि में श्री अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मौराहा को जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर में संलग्न किया गया है, सलग्न अवधि में इन्हें 50 प्रतिशत मानदेय भुगतान देय होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here