Home डेली न्यूज़ फर्जी भर्ती को लेकर अतिथि शिक्षक ने की कलेक्टर से न्याय की...

फर्जी भर्ती को लेकर अतिथि शिक्षक ने की कलेक्टर से न्याय की मांग

158
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय हाई स्कूल खेरा संकुल केंद्र गौरिहार में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी और फर्जी भर्ती के आरोपों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत पहुंची। छतरपुर वार्ड नं. 33 निवासी नीलेश कुमार दीक्षित ने आवेदन देकर भर्ती की जांच कर फर्जी भर्ती को निरस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
नीलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि वह वर्ष 2019 से लेकर सत्र 2024-25 तक उक्त विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। शासकीय शिक्षक के आने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। अब संबंधित शिक्षक के रिटायर हो जाने के बाद पुन: भर्ती प्रक्रिया में उन्हें न लेकर कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती कर लिया गया। आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य स्वयंप्रकाश शिवहरे द्वारा पैनल में उच्च स्कोर वाले एवं पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नजरअंदाज कर नियम विरुद्ध भर्ती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 30 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नीलेश दीक्षित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डीईओ ऑफिस में पदस्थ बाबू के मामा के लड़के की फर्जी भर्ती की गई है, जिसके चलते अधिकारी जानबूझकर मामले को दबा रहे हैं। साथ ही उन पर और उनके परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीडि़त शिक्षक ने मंगलवार को दोबारा जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर प्रभारी प्राचार्य, बाबू और सौरव पिता गोविंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर न्याय दिलाया जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here