Home डेली न्यूज़ अचानक 100 से 1200 हुई विद्युत बिलों की राशि

अचानक 100 से 1200 हुई विद्युत बिलों की राशि

60
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले कुछ समय से लगातार विद्युत विभाग बढ़े हुए बिजली बिलों के लिए सुर्खियों में हैं। आए दिन कहीं न कहीं विद्युत विभाग पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को छतरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खौंप-निवारी के ग्रामीणों ने छतरपुर विद्युत कार्यालय में आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई और निराकरण करने की मांग रखी।
निवारी के रहने वाले भगवतशरण रावत ने बताया कि दो माह पहले तक उनका बिल 150 से 200 रुपए के बीच आता था लेकिन पिछले माह अचानक बिल की राशि 500 हो गई। इतना ही नहीं इस माह उन्हें 1250 रुपए का बिल मिला है, जबकि पिछले माह की खपत और इस माह की खपत एक समान 165 यूनिट है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मनमाने तरीके से ग्रामीणों को बिल थमा रहा है, जो कि उचित नहीं। एक अन्य ग्रामीण ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि गांव में लोगों के बिल अब तक 100 से 500 रुपए आते थे लेकिन पिछले दो माह से यही बिल 500 से 4000 तक आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में ज्यादातर किसान और मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं, जिनके लिए इतने अधिक बिल का भुगतान करना कठिन है। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने अघोषित कटौती किए जाने, शिकायतों का समाधान न किए जाने और विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा फोन पर ठीक से बात न किए जाने की शिकायत भी की। ग्रामीणों ने छतरपुर कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन यंत्री को आवेदन देकर समस्या का निदान करने की मांग की है।
इनका कहना
ग्राम खौंप-निवारी के ग्रामीणों ने आवेदन दिया है, जिसकी जांच की जाएगीा। जो भी विसंगतियां होंगी उन्हें दूर कराया जाएगा।
अमर श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री, विद्युत कार्यालय, छतरपुर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here