खजुराहो। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर परिषद ने एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। प्रेम सागर तालाब पर सांसद और विधायक ने श्रमदान कर घाटों की सफाई की और वृक्षारोपण किया। 21 स्थानों पर वार्डों, तालाबों, सार्वजनिक शौचालयों, चौराहों, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की सफाई की गई। सांसद ने ग्रामीणों से साप्ताहिक श्रमदान की अपील की।
बुधवार को खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और स्थानीय विधायक अरविंद पटैरिया के मार्गदर्शन में कलेक्टर जिला छतरपुर के निर्देश पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नेतृत्व में प्रेम सागर तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। सांसद और विधायक ने घाटों की सफाई की और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम, पार्षद दिनेश गौतम, गौरव सिंह बघेल, रामेश्वर अहिरवार, श्रीकांत मिश्रा, संजय रैकवार, नरेंद्र पटेल और जिले के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रात: 8 से 10 बजे तक 21 स्थानों पर सफाई अभियान चला, जिसमें सभी वार्ड, तालाब, शौचालय, चौराहे, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र शामिल थे। सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखना नागरिकों की जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी स्थान पर श्रमदान करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।









