Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने राजनगर में सुनी लोगों की समस्यायें

कलेक्टर ने राजनगर में सुनी लोगों की समस्यायें

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई जनपद पंचायत राजनगर के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन का यह नवाचार आमजन की सुविधा के दृष्टिगत शुरू किया गया है। इस नवाचार से लोग उत्साहित और खुश नजर आए। राजनगर में कलेक्टर श्री जैसवाल ने जनसुनवाई में 72 शिकायती आवेदनों की सुनवाई की और जिला अधिकारियों को प्राप्त शिकायती आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने जनसुनवाई में 37 आवेदकों की समग्र से आधार ई केवायसी को डी लिंक किया गया। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित 29 आवेदन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 08, नगरीय निकाय के 04, शिक्षा विभाग की 03, स्वास्थ्य विभाग की 01, पुलिस विभाग के 02, वन विभाग के 01, महिला बाल विकास के 08, मत्स्य के 3, ऊर्जा विभाग 01, आबकारी विभाग के 01, लोकसेवा के 01, जनजातीय कार्य विभाग 02, भू-अभिलेख के 01, कलेक्टर रीडर के 01, एनआरएलएम के 01 प्राप्त हुए। साथ ही प्राप्त 05 आवेदनों को टीएल में दर्ज करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का अवलोकन कर कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, एसडीओपी, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here