ो। ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यस्मृति पर रक्तदान शिविर आयोजित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डेढ़ दर्जन लोगों ने रक्तदान के माध्यम से पुण्य कार्य में हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खजुराहो सेवा केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ दादी प्रकाशमणि को श्रद्धा सुमन अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कविता सिंह रानी साहिबा, रेडिसन होटल की जीएम विजया दत्ता, मिसेज मध्यप्रदेश 2025 (व्यूटी विद पर्पस और मिसेज ग्रेसफुल) शिल्पी जैन, जो भारतीय जनता पार्टी खजुराहो की मंडल उपाध्यक्ष और अरिहंत एवं स्वर्णोदय महिला मिलन परिषद की अध्यक्ष हैं, आरडीएस स्कूल की प्राचार्य रेखा सिंह, सूर्या होटल के संचालक नितिन जैन, यश वर्धन सिंह, प्रभात सिंह, मयूर अग्रवाल, सौभाग्य अग्रवाल, अर्जुन सिंह परमार, रागिनी परमार, प्रमोद विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह बुंदेला, दीपक साहू, दिनेश सोनी, धर्मेंद्र कुमार, अशोक पुष्पक और आकाश कुमार ने रक्तदान किया। कविता सिंह रानी साहिबा ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाना सौभाग्य की बात है। शिल्पी जैन ने रक्तदान को महापुण्य बताते हुए आयोजकों का आभार जताया। विजया दत्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के इस नेक कार्य में समय निकालकर शामिल होना गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।









