Home डेली न्यूज़ महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाए प्रताडऩा के आरोप

महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाए प्रताडऩा के आरोप

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने भोपाल में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी और छतरपुर के कोतवाली थाना प्रभारी पर उसके परिवार को परेशान करने, गाली-गलौज, पैसे मांगने और पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पुलिस ने उसके पति को अकारण थाने लेकर पीटा और रिहाई के बदले पैसे लिए हैं।
छतरपुर के वार्ड 24 की रहने वाली नीतू सिंह ऊर्फ व्योमवाला पत्नी मुकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि भोपाल में पदस्थ महिला आरक्षक सोनाली नायक के कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी और सिपाही नरेंद्र से अच्छे संबंध हैं। नीतू के मुताबिक सोनाली नायक का उसके पति मुकेश सिंह से पैसों का लेनदेन है। गत 25 जून को सोनाली ने अपने संबंधों और पुलिसकर्मी होने का फायदा उठाकर कोतवाली पुलिस की मदद से मुकेश को थाने में रात भर पिटवाया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं थाना प्रभारी अरविंद द्वारा सिपाही अजय सिंह को उसके घर भेजकर परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। नीतू सिंह का आरोप है कि कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने उसके पति मुकेश को गिरफ्तार किया था और उसकी रिहाई के एवज में 40 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने तीन लाख रुपए की और मांग की थी, जो कि 15 अगस्त तक देने थे, लेकिन जब पैसे नहीं दिए गए तो 16 अगस्त को कोतवाली पुलिस उसके घर आई थी। उसी दिन से नीतू सिंह का पति मुकेश लापता है। नीतू सिंह ने कहा कि यदि उसके पति और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी तथा सोनाली की होगी। इसके साथ ही नीतू ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और उसके साथ न्याय करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here