Home डेली न्यूज़ ईशानगर में भी निकली तिरंगा यात्रा

ईशानगर में भी निकली तिरंगा यात्रा

27
0
Jeevan Ayurveda

जिले के ईशानगर कस्बे में भी मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत गुप्ता के नेतृत्व में यह यात्रा ग्राम पंचायत कार्यालय से शुरू होकर महावीरन तालाब तक गई और पुन: ग्राम पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश रिछारिया, जीतू दुबे, मिंटू दुबे, छोटू तोमर, रोहित अग्रवाल, विजय दुबे सहित युवा मंडल और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान सरपंच निधि मिश्रा ने स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगाई और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। यात्रा ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here