छतरपुर। सावन के पवित्र महीने में जगह-जगह से लोग कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को छतरपुर के युवाओं को टोली ने भी उत्साह के साथ भाग कांवड़ यात्रा प्रारंभ की है, जो कल जटाशंकर पहुंचकर जला?भिषेक करेगी। छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का नेतृत्व स्काई राज यादव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे कल सोमवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। स्काईराज यादव ने कहा कि यह यात्रा सनातन परंपरा से युवाओं को जोडऩे और भगवान शिव के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।










