Home डेली न्यूज़ टेढ़े-मेढ़े पांवों को मिली सीधी राह, डॉ. रवि सोनी ने 5 बच्चों...

टेढ़े-मेढ़े पांवों को मिली सीधी राह, डॉ. रवि सोनी ने 5 बच्चों को चलने की उम्मीद दी

55
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जब कोई बच्चा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता, तो उसकी पूरी दुनिया सीमित हो जाती है। ऐसे ही पांच बच्चों को गुरुवार को जिला अस्पताल में नई दिशा मिली, जब डॉ. रवि सोनी ने उनके विकृत पैरों का सफल ऑपरेशन किया। अब ये बच्चे भी सामान्य जीवन की ओर बढ़ सकेंगे।
डॉ. सोनी अब तक 280 से अधिक बच्चों को अपने इलाज से नया जीवन दे चुके हैं। टीकमगढ़ और महोबा जैसे आसपास के जिलों से भी परिजन अपने बच्चों को छतरपुर लाते हैं, जिन्हें जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैरों की समस्या रहती है। यहां ऑपरेशन के बाद वे बच्चे फिर से चलने में सक्षम हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि हर शुक्रवार को कैंप लगाया जाता है जिसके माध्यम से बच्चों का इलाज किया जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here