Home डेली न्यूज़ उलाहना देने पर किसान और बेटी के साथ हुई मारपीट


उलाहना देने पर किसान और बेटी के साथ हुई मारपीट

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधियारीबारी में आम तोडऩे को लेकर उपजे विवाद के बाद दबंगों ने किसान और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त परिवार ने पुलिस पर मामूली धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की, क्योंकि आरोपी धमकियां दे रहे हैं।
पीडि़त किसान राजा भैया श्रीवास ने बताया कि 18 मई को गांव का राशु पांडेय और लक्ष्मी यादव, उसके आम के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी नाराज हो गए। राजा भैया के मुताबिक उसने दोनों के घर जाकर उलाहना दिया था, जिसके बाद राशु पांडेय, लक्ष्मी यादव और उनके 8-10 साथियों ने राजा भैया के घर में घुसकर उनसे, उनकी बेटी पान कुमारी और संजो श्रीवास के साथ मारपीट की। मारपीट में परिवार को गंभीर चोटें आईं। पीडि़तों ने लवकुशनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं पान कुमारी ने बताया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कठोर धाराओं में मामला दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here