Home डेली न्यूज़ जनपद सदस्य पर लगे हमला करने के आरोप

जनपद सदस्य पर लगे हमला करने के आरोप

59
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में शुक्रवार को जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पीडि़त पक्ष ने पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत बमौरी के हरपुरा निवासी शौकीलाल रजक ने बताया कि परिवार की नन्नी बाई रजक और जनपद सदस्य ओमप्रकाश कुशवाहा के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवादित जमीन की नपती के लिए पटवारी और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे थे। नपती के दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा और उनके समर्थकों ने रजक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस झड़प में दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। शौकीलाल रजक ने आरोप लगाया कि नपती गलत तरीके से की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर उनके परिवार पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बमीठा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस गांव में नहीं पहुंची। शौकीलाल ने दावा किया कि आरोपी हथियारों के साथ गांव में खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार डर के साए में जी रहा है। शनिवार को रजक परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here