Home डेली न्यूज़ लाखों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

लाखों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

44
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौबे कॉलोनी में एसबीएन कॉलेज के पीछे रहने वाले महेंद्र कुमार अरजरिया के घर में पिछले दिनों हुई 20 से 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। पीडि़त ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।  
महेंद्र कुमार अरजरिया ने बताया कि कुछ समय पहले उनके घर को चोरों ने निशाना बनाया और 20 से 30 लाख रुपये की नकदी व कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई। मंगलवार को महेंद्र अरजरिया ने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक अगम जैन से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और चोरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here