Home डेली न्यूज़ तेज हवा और बूंदाबांदी ने बनाया मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत

तेज हवा और बूंदाबांदी ने बनाया मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत

49
0
Jeevan Ayurveda


हरपालपुर। सोमवार को हरपालपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। करीब पांच मिनट तक हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। दोपहर में आसमान में घने काले बादल छाए, जिससे उमस से राहत मिली। हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। इसके बाद हल्की धूप और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here