Home डेली न्यूज़ खजुराहो में आज मनाई जाएगी महाराजा छत्रसाल की जयंती

खजुराहो में आज मनाई जाएगी महाराजा छत्रसाल की जयंती

46
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। खजुराहो में आज 4 मई को महाराजा छत्रसाल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष धीरू राजा बुंदेला ने बताया कि इस अवसर पर धौलागिरी प्राचीन हनुमान मंदिर से छत्रसाल चौराहा और बस्ती चौराहे तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महाराजा छत्रसाल का रथ और आकर्षक झाँकियाँ शामिल होंगी।
करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष धीरू राजा बुंदेला ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि खजुराहो में पहली बार महाराजा छत्रसाल जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई जा रही है। 4 मई को धौलागिरी प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा छत्रसाल चौराहा और बस्ती चौराहे पर सम्पन्न होगी। यात्रा में महाराजा छत्रसाल के रथ के साथ सुसज्जित झाँकियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन में वरिष्ठ वक्ता महाराजा छत्रसाल की महिमा प्रस्तुत करेंगे। धीरू राजा बुंदेला ने सभी समुदायों से सपरिवार शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में आनंद चतुर्वेदी, मोहन रजक, नवल नामदेव, वीरेंद्र सीगौत और अन्य सदस्य मौजूद रहे।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here