Home डेली न्यूज़ कृष्ण जन्मोत्सव के कथा में झुमे भक्त, गाए बधाई गीत

कृष्ण जन्मोत्सव के कथा में झुमे भक्त, गाए बधाई गीत

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 28 में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने वामन अवतार और भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में उपस्थित श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया और बधाई गीत गए। आयोजन समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि चौथे दिन की कथा में भगवान वामन अवतार और श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्य यजमान पवन-कीर्ति सोनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा सुनी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और मिठाइयां बांटी गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here