Home डेली न्यूज़ नहीं थम रहा कुलगुरू का विरोध

नहीं थम रहा कुलगुरू का विरोध

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी द्वारा पिछले दिनों ओरछा में दिए गए वक्तव्य के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता पर की गई टिप्पणी का विरोध लगातार जारी है। बीते रोज जहां कांग्रेस युवा सेवा दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलगुरू के विरोध में प्रदर्शन किया था तो वहीं शनिवार को विश्वविद्यालय के अन्य छात्र नेताओं ने भी उनका विरोध किया है।
छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए ईश्वर से कुलगुरू को सद्बुद्धि देने की कामना की और साथ ही कुलगुरू इस्तीफा देने की मांग उठाई। छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी द्वारा हमारे आराध्य के लिए जो बातें कहीं गईं वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस मौके पर छात्र नेता मोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सोनी, सत्यम चतुर्वेदी, आयुष तिवारी, सुनील यादव, राज शिवहरे, संतोष कुशवाहा, महेन्द्र शर्मा, मयंक अरजरिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here