Home डेली न्यूज़ घरेलू हिंसा व महिला अपराधों को रोकने दिया गया प्रशिक्षण

घरेलू हिंसा व महिला अपराधों को रोकने दिया गया प्रशिक्षण

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन में सोमवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में घरेलू हिंसा एवं महिला संबंधी अपराधों का अनुसंधान विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित सेमिनार में छतरपुर रेंज के जिला छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी से 50 अनुसंधानकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार ने महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की विवेचना के समय ध्यान रखने वाले बिंदु बताए। पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी एडीपीओ अमितमणि त्रिपाठी ने दी। नवीन अधिनियम भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य विधियों में महिला संबंधी घटित अपराधों के संबंध में एडीपीओ शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा बताया गया। नवीन अधिनियम भारतीय न्याय संहिता में महिला के विरुद्ध अपराधों के संशोधन के संबंध में हेमंत बाजोरिया एडीपीओ द्वारा जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमन मिश्रा रहे। कार्यक्रम में डीआईजी कार्यालय से उप निरीक्षक शशिकांत पाठक एवं सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here