Home डेली न्यूज़ किसी प्रकार की ठगी और छलावा से बचने छात्राएं करें 1903 पर...

किसी प्रकार की ठगी और छलावा से बचने छात्राएं करें 1903 पर कॉल या निकटवर्ती थानें में रिपोर्ट-नीतू खटीक थाना प्रभारी

26
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की ठगी या छलावा किया जाता है या किसी प्रकार की ब्लैक मैलिंग की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटवर्ती थाने में दी जानी चाहिए। यदि बच्चियों की कोई अशलील फोटो बनाकर डराता या धमकता है, तो डरना नहीं चाहिए। इससे पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस आपकी सुरक्षा और अपराधियों को पकडऩे के लिए ही होती है। बच्चों को इन सबसे सावधान रहना चाहिए। यह बात यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नीतू खटीक ने कही। थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एसपी श्री मंडलोई के निर्देशन में जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चंदेरा में भी आयोजन किया गया। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे सेफ क्लिक (सायबर जागरूकता अभियान) के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को आवश्यकजानकारियों से अवगत कराया गया। बताया गया है कि 01 फरवरी 25 से 11 फरवरी 25 तक सेफ क्लिक (सायबर जागरूकता अभियान) के अन्तर्गत शासकीय पीएम श्री स्कूल चंदेरा में सायबर अपराध जागरूकता के लिये बालिकाओं को प्रश्न पत्र के माध्यम से सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य एसपी बुंदेला व अध्यापकगण एवं थाना प्रभारी उनि नीतू खटीक, चौकी प्रभारी सउनि रामपाल सिंह परिहार, सउनि करन सिंह, आरक्षक बृजेश, गणेश, वीरन, योगेन्द्र, राजेश, जितेन्द्र, कपिल, अरविन्द, महिला आरक्षक रुचि, अंकिता, सुनीता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अनेक जानकारियां लीं। थाना प्रभारी नीतू खटीक ने छात्राओं की जिज्ञासाओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here