
पन्ना। पन्ना जिले की दिया पंचायत के सरपंच राम शिरोमणि सिंह लोधी जो कि अपने पंचायत में नए-नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं तथा अपनी पचायत मे शासन की योजनाओं के अतिरिक्त बच्चों के लिए कोचिंग, खेलकूद के लिए जिम, साफ सफाई, वृक्षारोपण तथा पंचायत के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे अनुकरणीय प्रयोग करते हैं, जिससे पन्ना जिला की 386 ग्राम पंचायतों में से केवल एक ग्राम पंचायत दिया के सरपंच को 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा सम्मानित किया गया है, यह पन्ना जिले के गौरव की बात है, ज्ञात हो श्री राम शिरोमणि सिंह लोधी पूर्व में बीएसएफ में सेवारत रहे हैं अपनी 25 साल की शासकीय सेवा पूर्ण कर पंचायत दिया में सरपंच के रूप में कार्य कर रहे हैं। सरपंच को जानने वाले इष्ट मित्रों द्वारा उन्हें इस सराहनीय सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।









