
हरपालपुर। गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव से मानवीय संवदनाओं को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा कैमाहा में कुछ लोगों ने गौशाला में मृत हुई एक गाय को ट्रैक्टर में बांधकर काफी दूर तक घसीटा, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मची हुई है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उक्त निंदनीय कृत्य करने वाले लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।








