
छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आवारा मवेशियों की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी अगम जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा रेडियम लगाए जा रहे हैं।छतरपुर शहर के चौक चौराहों पर सड़कों पर घूम रहीं गाय माता एवं आवारा मवेशियों को यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के द्वारा रेडियम के पट्टे लगाए जा रहे है। जिससे सड़क दुर्घटना भी कम होगी साथ ही आवारा मवेशियों की भी सुरक्षा रहेगी। यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील भी की है और समाजसेवियों से की इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। वहीं नगर पालिका सीएमओ ने कहा कि हांका दल और पशु दल के माध्यम से मवेशियों को पकड़ा जा रहा है और ठंडी के कारण 25 जगह अलाव की व्यवस्थाएं भी की गई हंै अन्य जगहों पर यदि डिमांड आती है तो और भी जगह व्यवस्थाएं की जाएगी।








