Home डेली न्यूज़ सुख-समृद्धि की कामना को लेकर ग्रामीण कर रहे पदयात्रा

सुख-समृद्धि की कामना को लेकर ग्रामीण कर रहे पदयात्रा

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले की घुवारा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवार ग्रामीणों का एक जत्था क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर करीब 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला है। पदयात्रा में शामिल सेवार निवासी तुलसीराम लोधी, राजेश शुक्ला, पवन राजा आदि ने बताया कि वे अपने गांव से बागेश्वर धाम तक यह पदयात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें गांव के बुजुर्ग, महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ शनिवार को हुआ था, सोमवार की सुबह वे छतरपुर पहुंचे हैं। शेष यात्रा पूर्ण कर वे आज ही बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दरबार में माथा टेकेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here