Home डेली न्यूज़ दमोह जिले के पटेरा जनपद सीईओ भूर सिंह रावत बीस हजार की...

दमोह जिले के पटेरा जनपद सीईओ भूर सिंह रावत बीस हजार की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

37
0
Jeevan Ayurveda

दमोह। निस।दमोह जिले की पटेरा जनपद पंचायत के सीईओ भूरसिंह रावत को सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । सीईओ भूर सिंह रावत द्वारा ग्राम पंचायत कुटरी के सरपंच राजकुमार मिश्रा से ग्राम पंचायत में किए गए निर्माण कार्यों के भुगतान के कमीशन के एवज मे रिश्वत की मांग की गई थी, पीड़ित राजकुमार मिश्र सरपंच द्वारा उक्त मामले की शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से की थी जिस पर सुबह सागर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत के सीईओ को धर दबोचा, लोकायुक्त कार्यवाही के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया । सीईओ भूरसिंह रावत पटेरा जनपद के साथ-साथ हटा जनपद के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य देख रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here