
।छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर की रहने वाली एक नवविवाहित महिला ने शनिवार की दोपहर जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसका इलाज जारी है। महिला के पति अरविंद यादव ने बताया कि उसकी पत्नी ममता शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे खाना लेकर खेत पर आई थी, जहां उसने देरी से खाना मिलने की बात पर उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर ममता ने खेत पर रखी गेहूं की फसल में डाली जाने वाली दवा का सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। अरविंद आनन-फानन में ममता को नौगांव ले गया था, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि उक्त मामले में तहसीलदार और पुलिस द्वारा महिला के बयान लिए गए हैं, जिसमें महिला ने धोखे से जहर खाने की बात कही है।








