
।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशनगढ़ क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन लोग यात्री बस में सवार होकर सटई जा रहे थे। इसी दौरान देवरा-किशनगढ़ मार्ग पर देवरा से करीब 4 किलोमीटर पहले अंधे मोड़ पर उक्त बस, सामने से आ रही हार्वेस्टर मशीन से टकरा गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सटई के अस्पताल लाया गया। सटई में प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया है कि उक्त यात्री बस किशनगढ़ क्षेत्र के सेल्समैन पिंकी राजा द्वारा सीएम के कार्यक्रम में ले जाई जा रही थी, जिसमें लगभग ढाई दर्जन महिला-पुरुष सवार थे। जो लोग घायल हुए उनमें पिंकी राजा के अलावा किशनगढ़ निवासी रामचरण सेन, खन्ना साहू, नौनेलाल प्रजापति, फुल्ला साहू , नारायण, नाथूराम नामदेव, हरीनारायन पयासी, राधा, धनीराम, गणेश दुबे राईपुरा, पुरन लाल प्रजापति सचिव बाकीगिरोली और याकूब खान शामिल हैं।








