Home डेली न्यूज़ गांजा सहित दो तस्कर पुलिस ने पकड़े

गांजा सहित दो तस्कर पुलिस ने पकड़े

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना मातगुंवा पुलिस को साहसपुर रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई।पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पर पहुंचकर संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोक कर चेक किया गया। मोटरसाइकिल की डिग्गी जैसे बैग पर पॉलिथीन जिसमं टैपिंग से बंद दो पैकेट रखे हुए थे, खोल कर चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 2 किलोग्राम से अधिक कीमत करीब 40 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल कुल संपत्ति एक लाख रुपये से अधिक जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों महेश पटेल पिता भूमानीदीन पटेल ग्राम पठारी थाना बिजावर, रविंद्र पटेल पिता हरदयाल पटेल ग्राम पठारी थाना बिजावर के विरुद्ध थाना मातगुंवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मातगुंवा उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिवारी, मुकेश कुशवाहा, आरक्षक अंकित सोनी, कुलदीप, सत्यनारायण, पंकज यादव, शिवम घोष, दिलीप ,सतीश, संदीप तिवारी, राजेन्द्र घोष की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here