Home डेली न्यूज़ ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाला पहुंचा जेल

ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाला पहुंचा जेल

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में फरवरी 2024 में विपुल ज्वैलर्स दुकान से आभूषण चोरी हुए थे, लंबी विवेचना के बाद पुलिस ने आभूषण चोर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि चोरी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बारीकी से भौतिक एवं तकनीकी एकत्र किए थे जिनके आधार पर विभिन्न मार्गो, चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। गत रोज पुलिस ने आभूषण चोर मस्तान अली पुत्र असगर अली उमर 45 साल निवासी अमन कॉलोनी निशांतपुरा भोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सोने की तीन चेन, कीमत करीब दो लाख रुपये बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मस्तान अली पूर्व से अपराधों में लिप्त है और भोपाल जेल में रह चुका है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चोरी एवं मारपीट की अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल में दाखिल किया गया है। घटना की शेष संपत्ति व अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here