Home डेली न्यूज़ कुएं में मिला 15 दिनों से लापता अधेड़ का शव, मामला संदिग्ध

कुएं में मिला 15 दिनों से लापता अधेड़ का शव, मामला संदिग्ध

71
0
Jeevan Ayurveda

मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी के मायके वालों पर जताया संदेह
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुछी गांव के एक सूनसान स्थान पर मौजूद कुएं में मंगलवार को पिछले लगभग 15 दिनों से लापता अधेड़ का शव मिला है। मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी के मायके वालों द्वारा पिता की हत्या करने का संदेह जाहिर किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
मृतक पूरन लाल प्रजापति उम्र 48 वर्ष निवासी पुछी के पुत्र नंदकुमार प्रजापति ने बताया कि उसके पिता 21 जुलाई से लापता थे। 25 जुलाई को उसने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गांव की एक सूनसान जगह पर मौजूद सिम्बु कुशवाहा के कुएं में उसके पिता पूरन लाल का शव मिला है। नंदकुमार ने बताया कि कुछ वर्ष उसने गांव के ही रहने वाले कुशवाहा परिवार की लड़की से से प्रेम विवाह किया था, तभी से कुशवाहा परिवार उससे रंजिश रखते थे और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां उनके द्वारा दी जा रही थीं। नंदकुमार ने कहा कि उसे कुशवाहा परिवार के मंगलदीन, मातादीन, गंगाराम, गनपत, दशरथ और रामलाल के ऊपर पिता की हत्या करने और शव को कुएं में फेकने का संदेह है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here