
छतरपुर। रविवार को शहर के गल्लामंडी से शुरु हुई भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू की कांवड़ यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर संपन्न हुई। कांवड़ यात्रा में भाजपा नेता गुड्डू सिंह और उनकी धर्मपत्नी अर्चना सिंह के साथ सैकड़ों लोग शामिल थे, जिनके द्वारा जटाशंकर धाम में भगावन भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। संपूर्ण यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे पर बजे रहे गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। उल्लेखनीय है कि गुड्डू सिंह द्वारा हर वर्ष सावन माह में यह यात्रा निकाली जाती है, जिसका यह 9वां संस्करण था।









