
छतरपुर। शहर के सटई रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में बीते रोज विप्र नारी महासंगठन की जिला इकाई ने हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ढंग से हरियाली तीज का पर्व मनाया गया, वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बुंदेली लोकगीत गायिका श्रीमती उर्मिला पांडे को महासंगठन की संस्थापिका श्रीमती निशा पांडे ने विप्र नारी सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन की मालती त्रिपाठी, रेखा पांडेय, हेमलता पाठक, शशि दीक्षित, रितिका पाठक सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।नौगांव के देवी मंदिर में हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माणवहीं दूसरी ओर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने नौगांव के देवी मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे परिधान में पहुंचीं और सभी ने अपनी कलाइयों पर हरी चूडिय़ां पहनीं। समस्त महिलाओं ने मिलकर सावन के गीतों पर नृत्य किया और श्रृंगार सामग्री का आदान-प्रदान किया। अंत में हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूजा संपन्न कराने वाले ब्राह्मण को संस्था की पत्रिका भेंट की गई।









