Home डेली न्यूज़ फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मतंगेश्वर मंदिर में टेका माथा

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मतंगेश्वर मंदिर में टेका माथा

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा पर्यटन नगरी के प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर माथा टेकने पहुंचे। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व होता है, चूंकि मतंगेश्वर महादेव मंदिर हमारे बुंदेलखंड के ख्यातिलब्ध मंदिरों में से एक है इसलिए आज यहां पूजा-अर्चना कर माहदेव का आशीर्वाद लिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि आशाराम पाल, गौरव अग्रवाल, प्रहलाद अवस्थी, दिनेश गौतम, रविंद्र पाठक, चतुरेश तिवारी, पिंटू असाटी, लोकपाल सिंह बुंदेला, शैलेंद्र सिंह, मनमोहन रैकवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here