Home डेली न्यूज़ लवकुशनगर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

लवकुशनगर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

28
0
Jeevan Ayurveda

आरोपी चुक्खे उर्फ जाहिर सिंह के विरुद्ध मारपीट का अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर। थाना लवकुश नगर पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान मुंडेरी गांव में दहशत फैला रहे व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई। थाना लवकुश नगर पुलिस ग्राम मुंडेरी पाठशाला के पास पहुंची पुलिस को देखकर एक संदेही ने भागने का प्रयास किया, संदेही की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। जो कमर में एक 12 बोर का कट्टा खोसे था एवं पेट की जेब में एक जिंदा कारतूस रखे था। अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। पूछताछ पर नाम चुक्खे उर्फ जाहिर सिंह पिता कालका प्रसाद निवासी ग्राम मुंडेरी बताया। उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लवकुश नगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी का अवैध हथियार सहित वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपी चुक्खे उर्फ जाहिर सिंह के विरुद्ध मारपीट का अपराध पूर्व से दर्ज है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीश, माताबदल, एवं आरक्षक उमेश, बलराम, रमाकांत, देव सिंह, हृदेश नायक, बनमाली, चांद खान, सूरज एवं अनिल की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here